IPL 2026 Bench Analysis: आईपीएल ऑक्शन में जब किसी खिलाड़ी पर करोड़ों की बोली लगती है, तो फैंस को उम्मीद होती है कि वह मैदान पर रनों और विकेटों की बारिश करेगा, लेकिन आईपीएल 2026 की तस्वीर कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है.

IPL 2026 Bench Analysis: आईपीएल 2026 में एक नया ट्रेंड दिख रहा है. नीलामी में जिन खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी थी, वे ज्यादातर बेंच पर बैठे हैं, जबकि कम कीमत वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल रहे हैं. 19वें सीजन का एक-तिहाई हिस्सा बीत चुका है और 27 मैचों के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वे हर किसी को चौंका रहे हैं. 1 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले 41 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें या तो एक भी मौका नहीं मिला या वे इक्का-दुक्का मैच ही खेल पाए हैं. आलम यह है कि टीमों ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ (रिजर्व खिलाड़ियों) पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए हैं, जो बिना किसी योगदान के डगआउट में बैठे हैं.

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे कम उम्र और कम कीमत वाले खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा किया गया है. इन खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में लगातार मौके मिल रहे हैं, जबकि करोड़ों वाले विदेशी स्टार्स उनके लिए ड्रिंक्स लेकर आ रहे हैं.

करोड़ों की कीमत वाले चोट के चलते प्लेइंग 11 से बाहर

कई टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने ऑक्शन में बड़े दांव तो खेले, लेकिन चोट या टीम कॉम्बिनेशन के चलते वे खिलाड़ी अब तक मैदान पर नहीं उतर सके हैं. केकेआर के मथीशा पथिराना और हैदराबाद के पैट कमिंस जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.

IPL Players Table

इन महंगे खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में भाव

खिलाड़ी टीम कीमत (₹ करोड़) खेले गए मैच
पथिराना कोलकाता 18.0 0
कमिंस हैदराबाद 18.0 0
प्रशांत सोलंकी चेन्नई 14.2 2
लिविंगस्टोन हैदराबाद 13.0 1
स्टार्क दिल्ली 11.75 0
मयंक यादव लखनऊ 11.0 0
इंग्लिस लखनऊ 8.60 0
आकिब नवी दिल्ली 8.40 2
जेसन होल्डर गुजरात 7.0 0
वेंकटेश अय्यर बैंगलुरु 7.0 1

बेंच स्ट्रेंथ पर करोड़ों खर्च करने वाली टीमों की हालत

आईपीएल 2026 में एक और हैरानी की बात यह है कि बेंच पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने वाली टीमें पॉइंट्स टेबल में भी संघर्ष कर रही हैं. केवल दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीम है, जिसने पैसा बेंच पर भी खर्च किया है और वह टॉप-4 में भी बनी हुई है.

IPL Teams Bench Spending

बेंच स्ट्रेंथ पर करोड़ों खर्च करने वाली टीमों की हालत

टीम बेंच पर खर्च (₹ करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद 34.00
लखनऊ सुपर जायंट्स 33.20
दिल्ली कैपिटल्स 29.95
चेन्नई सुपर किंग्स 29.70
कोलकाता नाइट राइडर्स 23.00

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H