Iran May Join Islamic Nato: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध आने वाले दिनों में जियो पॉलिटिक्स यानी वर्ल्ड राजनीति को बदल सकता है। इस युद्ध के बाद मुस्लिम देश एकजुट होकर नाटो की तर्ज पर एक ‘संयुक्त मोर्चा’ बना सकते हैं। इसकी शुरुआत ईरान ने कर दी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान (Masoud Pezeshkian) ने मुस्लिम देशों (Muslim countries) से एकजुट होकर नाटो की तर्ज पर एक ‘संयुक्त मोर्चा’ बनाने की अपील की है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की इस अपील के बाद संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब की ‘इस्लामिक नाटो’ ईरान शामिल हो सकता है। फिलहाल पाकिस्तान और सऊदी अरब ने ऐसा गुट बनाया है। पाकिस्तान इस गुट में मिस्त्र और तुर्की को शामिल करने की कोशिश में लगा हुआ है। अब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने यह बयान देकर मुस्लिम एकता की तरफ ध्यान आकर्षित किया है।

पाकिस्तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेजेश्कियान ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ एक ज्वाइंट प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने पाक प्रधानमंत्री शहबाज, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और आसिम मुनीर के साथ बैठक और चर्चा की है। उन्होंने बताया कि द्विपक्षीय संबंधों पर विचार-विमर्श के साथ वैश्विक घटनाक्रमों समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान और पाकिस्तान सकारात्मक माहौल का फायदा उठाकर एक नए युग की शुरुआत करने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा, पश्चिमी एशिया और फारस की खाड़ी में शांति, स्थिरता और विकास और देशों का भला तभी हो सकता है, जब उनके बीच ईमानदार चर्चाएं, अंतर-क्षेत्रीय सहयोग, आपसी सम्मान पर आधारित बातचीत और सहयोग किया जाए। ईरान राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि मुसलमान अपने दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। उनके इस बयान से माना जा रहा है कि ईरान भी ‘इस्लामिक नाटो’ में शामिल होना चाहता है।

स्विट्जरलैंड के बाद किया पाक का दौरा

बता दें कि स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच हुई बातचीत के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सीधे पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान कई अहम मुद्दों को लेकर दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों के बीच बात हुई है। इसमें सबसे प्रमुख मुस्लिम देशों को एकजुट करने को लेकर रहा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m