Kolkata Warehouse Roof Collapse Video: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आई है। कोलकाता गोदाम गिरने का बड़ा हादसा हुआ है। कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 50 से अधिक मजदूर गोदाम के मलबे में दब गए हैं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना (Indian Army) की भी मदद ली जा रही है। राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इससे काम कर रहे सभी श्रमिक गोदाम के मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे से अब तक 6-7 मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। वहीं हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। लोहे के भारी-भरकम बीम को काटने के लिए गैस कटर और मलबे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

