Mumbai Local Train Murder: इस वक्त की बड़ी और सनसनी मचाने वाली खबर मायानगरी मुंबई से आई है। मुंबई लोकल ट्रेन में मर्डर की वारदात हुई है। बारिश के कारण ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर 22 साल के युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी शख्स ने मुंबई की फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम मयंक रमेश लोहार है। घटना अंधेरी से बोरीवली के बीच हुई। वारदात के बाद आरोपी आराम से ट्रेन से उतरकर फरार भी हो गया।

घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच और शव को अपने कब्जे में लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई की फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में मृतक शख्स मयंक रमेश लोहार ट्रेवल कर रहा था। बारिश के चलते दरवाजा बंद करने को लेकर गेट के पास खड़े शख्स से बहस हो गया। इसेक बाद उसने अपने पास रखे चाकू से मयंक रमेश लोहार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मयंक संभल नहीं पाया और अपनी सुरक्षा नहीं कर पाया। आरोपी शख्स ने लगातार चाकू घोंपकर मयंक की ट्रेन में ही हत्या कर दी। खून से ट्रेक का फर्श और उसकी दीवार खून से लाल हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी बोरीवली स्टेशन पर उतरकर आराम से भाग निकला।

फिलहाल इस पूरे मामले में जीआरपी बोरीवली की तरफ से मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज और अन्य ज़रूरी सबूत तुरंत हासिल कर लिए गए हैं और जांच एजेंसियों को सौंप दिए गए हैं। आरोपी की पहचान की जा रही है। घटना की जांच गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) कर रही है। वहीं वेस्टर्न रेलवे जांच अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी इसी पैटर्न पर हुई थी हत्या

आपको बता दें कि बीते दिनों राजधानी दिल्ली से भी एक इसी तरह की घटना सामने आई थी। जनरल सीट के विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m