Mahua Moitra Praised CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार ने ममता बनर्जी को मात देने के साथ ही बंगाल की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदलकर रख दी है। टीएमसी के विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया। वहीं 20 लोकसभा सांसदों ने भी टूटकर काकोली घोष के नेतृत्व में नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी यानी एनसीपी में खुद को मर्ज कर लिया। ममता बनर्जी अपनी पार्टी को बचाए रखने का संघर्ष कर रही हैं। वहीं ममता बनर्जी के खासमखास में शामिल नेता भी पाला बदलने को तैयारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम ममता बनर्जी की सबसे खास माने जाने वाली सांसद महुआ मोइत्रा का भी जुड़ गया है। कृष्णानगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सीएम शुभेंदु अधिकारी पर चौंकाने वाला बयान दिया है।
एक इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने सीएम शुभेंदु अधिकारी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। महुआ ने बंगाल सीएम को अपना अच्छा दोस्त बताया है। उन्होंने कहा कि जब मेरा खराब समय चल रहा था, तब शुभेंदु अधिकारी ने मेरी मदद की थी।
बीबीसी को दिए इंटरव्यू में शुभेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बंगाल सीएम को अपना अच्छा दोस्त बताया। महुआ ने कहा कि जब मेरा खराब समय चल रहा था, तब शुभेंदु अधिकारी ने मेरी मदद की थी। जब मैं करीमपुर से चुनाव लड़ी थी तो सिर्फ वही मेरे लिए प्रचार करने आए थे। मुझे जो भी मदद चाहिए होती थी, वो मुझे देते थे। महुआ ने कहा कि जब 2014 में उन्हें लोकसभा का टिकट मिलना था, लेकिन किसी वजह से नहीं मिल पाया तो मैं रात भर बहुत रोई थी। सिर्फ शुभेंदु अधिकारी ने ही मेरा साथ दिया था। टीएमसी सासंद ने कहा कि शुभेंदु ने मुझसे कहा- नहीं बहन, मैं हूं ना। ये सारे भावनात्मक कनेक्शन होते हैं। आज हम अलग पार्टी में हैं। बात नहीं होती है, ये अलग बात है।
बता दें कि ममता बनर्जी के करीबियों में शामिल रहे शुभेंदु अधिकारी टीएमसी के कद्दावर नेताओं में से एक थे। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। 2026 में बीजेपी की बंपर जीत के बाद वह सूबे के मुखिया बने है।
4 दिन के अंदर में दूसरी बार बीजेपी की तारीफ
पिछले 4 दिन के अंदर महुआ मोइत्रा ने दूसरी बार बीजेपी की तारीफ की है। इससे पहले महुआ ने 20 जून को केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की थीा। टीएमसी की फायर ब्रांड नेता महुआ मोइत्रा के सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की तारीफ कर बवंडर खड़ा कर दिया था। दरअसल ममता बनर्जी की कट्टर समर्थक माने जानी वाली महुआ मोइत्रा को राजनाथ सिंह ने पत्र लिखा है। इसमें रक्षा मंत्री ने महुआ मोइत्रा द्वारा उठाए गए मुद्दे की सराहना की है। पत्र को खुद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। महुआ मोइत्रा ने पत्र को शेयर करते हुए लिखा- आर्म्ड फोर्सेज़ डिसेबिलिटी पेंशन के लिए IT छूट जारी रखने के लिए आपकी हमदर्दी के लिए @rajnathsingh जी का धन्यवाद। उम्मीद है कि @FinMinIndia के अधिकारियों को भी ऐसी ही हमदर्दी होगी और वे इस गलत प्रस्ताव को कभी शुरू करने से बचेंगे। जय हिंद।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

