Pune Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने एक बार फिर देशवासियों के दिलों में इंदौर की राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला दी है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह ही केतन अग्रवाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Choudhary) ने अंजाम दिया था। लोहागढ़ किला हत्याकांड में मृतक केतन अग्रवाल के माता-पिता का दर्द छलक पड़ा है। पिता ने सिसकते हुए कहा कि मेरी चिता को आग देने वाला चला गया। जबकि बिलखती मां ने आरोपी मंगेतर सिया और उसके प्रेमी के लिए फांसी की मांग की।

केतन के लाचार पिता विशाल अग्रवाल ने समाज और बच्चों की परवरिश पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सिया गोयल मेरे बेटे से शादी नहीं करना चाहती थी, तो वह साफ मना कर सकती थी। हम तुरंत रिश्ता तोड़ देते। उसने मेरे 26 साल के हंसते-खेलते बेटे को ही दुनिया से मिटा दिया।

केतन के पिता ने आगे कहा कि मेरा बेटा मेरे बुढापे का सहारा था। मेरा आगे का वंशज था। मेरी चिता को वो ही आग देने वाला था। आज वो ही नहीं रहा। मेरा तो सबकुछ ही खत्म हो गया। केतन पढ़ाई में बहुत होनहार था। उसने यूएस बोस्टन से एमबीए किया था। एमबीए कंप्लीट करने के बाद उसने मेरे ही बिजनेस में मेरा हाथ बंटाना शुरू कर दिा था। आज पीसीएमसी में काफी अच्छा काम कर रहा था। विशाल अग्रवाल कहते हैं कि मेरे लिए तो कोहिनूर था, जिसे इन्होंने दगा करके मार डाला। समाज में ऐसे लोगों का होना कितना घातक है. आज मेरे साथ हो गया, कल ऐसे ही लोग सीखेंगे, अगर इनको सबक नहीं सिखाया किसी ने तो समाज के कितने बच्चों के साथ ऐसा ही होगा और उनके मां-बाप रोते रह जाएंगे।

दोनों को फांसी की सजा मिलेः केतन की मां

केतन की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सिया ने उनके साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। मां ने बताया कि हमारे मन में सिया को लेकर कभी कोई शक नहीं था। वह हमसे अक्सर मिलती थी, हम साथ में शॉपिंग करने जाते थे और कई बार बाहर डिनर भी किया था। वह इतनी शातिर और क्रूर निकलेगी, ऐसा हमने सपने में भी नहीं सोचा था। मेरे बेटे की मौत के लिए सिया और उसका बॉयफ्रेंड पूरी तरह जिम्मेदार हैं और मैं उनके लिए सिर्फ फांसी की सजा चाहती हूं।

केतन को पहले भीा मारने की कोशिश हुई थी

सिया गोयल ने पहले भी केतन अग्रवाल को मारने की कोशिश की थी। केतन के पिता ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि फरवरी में सगाई के बाद दोनों का विदेश जाने का प्लान था। 6 जून को चार लोग बाली जाने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर सिर्फ केतन का पासपोर्ट चोरी हो गया। इस वजह से केतन को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। हमें समझ में नहीं आया कि एक ही बैग में जब सब चीजें रखी हुई थीं। बाकी सब करेंसी, क्रेडिट कार्ड बाकी के पासपोर्ट अवेलेबल हैं। एक ही पासपोर्ट कैसे चोरी हो सकता है, लेकिन इस बात को उस वक्त ज्यादा सीरियस नहीं लिया। अब समझ आ रहा है कि वो भी एक सोची-समझी साजिश थी।

इसके बाद सिया ने लोहगढ़ किला जाने की जिद करने लगी। हमें समझ में नहीं आया कि क्यों जाना है। बाली जाने का कैंसल होने के बाद ये 14 तारीख को वहां गए। उस टाइम को लेकर मुझे पता चला कि उसने केतन को धक्का मारा था, जिसकी वजह से केतन पीछे सरक गया और एक पेड़ का सहारा लेकर वो बच गया। इसके बाद सिया ने इमीडिएटली नाटक किया कि सांप आ गया, सांप आ गया, सांप आ गया और मैंने तेरे को बचा लिया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m