ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य पर एक बड़ा सहमति बन गयी है. इसके तहत ईरान और ओमान होर्मुज को पार करने वाले जहाजों की सहायता और सुरक्षा करेंगे. जिसके बदले में दोनों देश होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वालों जहाजों से सर्विस फीस लेगें, जो दोनों देशों के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा. ईरान ने बुधवार को कहा है कि ओमान के साथ नए होर्मुज रूट पर सहमति बन गई है. दोनों देश अब इस समझौते की मुख्य बातों को एक अंतिम संयुक्त बयान देने के रूप में लगे हुए है.

अमेरिका ने इस एग्रीमेंट का विरोध किया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि वॉशिंगटन कोई ऐसा एग्रीमेंट स्वीकार नहीं करेगा, जो फ्री नेविगेशन को बहाल करने में नाकाम रहता है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल है, को दोबारा खोलने की दिशा में ईरान और ओमान के बीच बड़ी सहमति बनी है. ईरान ने बुधवार को कहा है कि ओमान के साथ समझौते का मसौदा अब आखिरी चरण में है. ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य के ट्रैफिक को कंट्रोल करने और सर्विस फीस वसूलने के लिए डील के करीब हैं. यह दावा अमेरिकी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में किया है.

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान और मस्कट इस स्ट्रेट से गुजरने वाले नए शिपिंग रूट के भौगोलिक कोऑर्डिनेट्स पर सहमत हो गए हैं. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि बातचीत ‘बुनियादी समझौतों’ तक पहुंच गई है. उन्होंने कहा, ‘यह प्रक्रिया अंतिम रूप लेने के करीब है.’

अगर यह डील हो जाती है तो होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना अमेरिका के दखल के शिपिंग के लिए खोल दिया जाएगा. ईरान और ओमान इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले ट्रैफिक पर नजर बनाए रखेंगे. कोई भी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार नहीं कर सकता है, जैसा कि ईरान ने कहा. इसे लेकर अमेरिका एतराज जता रहा है.

ईरान ने यह भी कहा है कि प्रस्तावित व्यवस्था को इस तरह से तैयार किया गया है कि कमर्शियल जहाज अपनी यात्रा के आने और जाने, दोनों ही चरणों में ईरान के समुद्री इलाके से होकर गुजरेंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m