रेनु अग्रवाल, धार। जिला अस्पताल में बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। गुस्साए युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: बरगी बांध क्रूज मामला: घायल महिला से इलाज का पैसा लेने वाले नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द

जानकारी के मुताबिक चिल्ड्रन वार्ड के बाहर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने आरोपी मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने को कहा था। लेकिन मनीष माना नहीं और इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर गार्ड पर हमला कर दिया। हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोग तुरंत घायल को डॉक्टर के पास ले गए जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चाकू से हमला करने के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश करता है। लेकिन घायल होने के बावजूद गार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए हाथ में डंडा लेकर आरोपी का पीछा किया। वीडियो में गार्ड आरोपी को पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: शव वाहन न मिलने पर परिजन पैदल ले गए किशोरी का शव, कलेक्टर का एक्शन

डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के मुताबिक घायल गार्ड के पेट में गहरा घाव है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे ICU में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उसका इलाज हो रहा है।

कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 यानि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m