सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड क्रमांक 43 के रहवासियों की शिकायत के बाद विधायक ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
‘मकान नहीं बना तो कैसे जारी हुई दूसरी और तीसरी किस्त?’
विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से शिकायत मिली है कि कई ऐसे हितग्राही हैं, जिन्होंने योजना की राशि मिलने के बावजूद मकान का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं कराया। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ या लापरवाही से उन्हें पहली किस्त के बाद दूसरी, तीसरी और पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया। विधायक ने सवाल उठाया कि बिना भौतिक सत्यापन और निर्माण कार्य के अगली किस्तें किस आधार पर जारी की गईं?
दिग्विजय सिंह का अपनी ही पार्टी के नेताओं पर हमला: बोले- ‘जब RSS पर सवाल उठाता था
2017 के स्वीकृत मकानों में भी धांधली की शिकायत
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, निगम कमिश्नर और स्थानीय पार्षदों के साथ आपात बैठक की। विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 में स्वीकृत हुए कई मकानों के मामलों में भी ऐसी शिकायतें सामने आई हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह फर्जीवाड़ा हुआ है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



