शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों पर बड़ा निशाना साधा है। ‘ऑफिस ऑफ दिग्विजय सिंह’ के सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर किए गए एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अतीत के कई घटनाक्रमों को उजागर करते हुए कांग्रेस के तत्कालीन रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।
मुझे अकेला छोड़ दिया जाता था
दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में लिखा कि वे वर्ष 1972 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल से लड़ रहे हैं। वे संघ की नर्सरी कहे जाने वाले क्षेत्र के रहने वाले हैं, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा, खुद जीता और कांग्रेस को भी जिताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे इन संगठनों के खिलाफ आवाज उठाते थे, तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के तत्कालीन मीडिया विभाग के प्रमुख उनके बयानों से किनारा कर लेते थे और उसे उनका ‘निजी बयान’ करार दे देते थे।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने MP हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम की सिफारिश पर लगी मुहर
पूर्व गृहमंत्री पर भी साधा निशाना
वरिष्ठ नेता ने एक गंभीर खुलासा करते हुए कहा कि जब वे बम ब्लास्ट के मामलों में आरोपी संघ कार्यकर्ताओं की शिकायत लेकर कांग्रेस सरकार में रहे तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री के पास पहुंचे थे, तो उन्होंने आरएसएस को एक ‘राष्ट्रवादी संगठन’ बता दिया था।
‘देर से ही सही, अब पार्टी को समझ आया संघ का असली चेहरा’
दिग्विजय सिंह ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को संघ का असली चेहरा समझ में आ गया है। उन्होंने लिखा, “मुझे इस बात की अति प्रसन्नता है कि अब राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और प्रियंक खड़गे ने आरएसएस के असली चेहरे को पहचाना है।” दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर पुरानी कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली और अंदरूनी खींचतान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इंदौर DCP जोन-4 सुनील मेहता का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन मंजूरः 31 अगस्त से लेंगे VRS
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


