पीएम तारिक रहमान के सूचना सलाहकार जाहिद उर रहमान ने अवामी लीग के साथ सुलह को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अवामी लीग के साथ राजनीतिक सुलह की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया है. उन्होंने मंगलवार को बताया कि प्रतिबंधित अवामी लीग के साथ ‘‘सुलह’’ करना ‘‘बुरी बात नहीं’’ है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली पार्टी को ऐसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए आगे आना होगा.
बांग्लादेश सरकार के प्रधानमंत्री के सूचना सलाहकार जाहेद उर रहमान ने अवामी लीग के साथ राजनीतिक सुलह की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया है.
बांग्लादेश की राजनीति में असहज स्थिति के बीच, BNP सरकार के किसी नेता की ओर से सुलह की दिशा में यह पहली टिप्पणी मानी जा रही है. BNP नेता ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शेख हसीना की पार्टी को रिकंसीलिएशन के लिए खुद आगे आना होगा. इसके साथ ही पार्टी को अपने हर कदम की जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी.
प्रधानमंत्री के सूचना सलाहकार जाहेद उर रहमान ने कहा कि अवामी लीग के सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सुलह की पहल करना कोई बुरा विचार नहीं है. बल्कि, अगर ऐसी कोई पहल होती है तो ये अच्छा ही होगा.
उनके मुताबिक, अगर कोई मध्यस्थ इस दिशा में पहल करना चाहता है और इसे उचित मानता है, तो सरकार भी इसे एक सकारात्मक विचार मानती है. इससे पहले 23 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाहिद ने कहा था कि अवामी लीग की वापसी के लिए लोगों की याददाश्त मिटानी होगी. हमें डिमेंशिया का शिकार होना पड़ेगा, तभी उनका लौटना मुमकिन हो सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि फिलहाल सुलह के लिए जरूरी बुनियादी परिस्थितियां मौजूद नहीं हैं. उनके अनुसार, अवामी लीग के शीर्ष नेतृत्व ने अपने कार्यों को लेकर अब तक कोई पश्चाताप नहीं दिखाया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

