बीजिंग से आए ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से करीब आधे तक बात की. इस दौरान ईरान से बातचीत और चीन के दौरे पर चर्चा की गई. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को धमकी भी दी है. उन्होंने कहा कि समय तेजी से बीत रहा है और उसे जल्दी से जल्दी कदम उठाने होंगे, वरना कुछ भी नहीं बचेगा. समय बहुत इंपोर्टेंट है. चीन दौरे से लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुस्से में लग रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने जल्द बेहतर परमाणु समझौता प्रस्ताव नहीं दिया तो अमेरिका और बड़े सैन्य हमले करेगा. व्हाइट हाउस में सैन्य विकल्पों पर चर्चा की तैयारी है. एक दिन पहले ही ट्रंप ने नेतन्याहू से बात की थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर बड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने जल्द ही परमाणु समझौते पर बेहतर प्रस्ताव नहीं दिया, तो अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा बड़ा हमला करेगा. उन्होंने कहा कि घड़ी चल रही है और ईरान के पास ज्यादा समय नहीं बचा है.

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया एक्सियो से बातचीत में कहा कि अमेरिका अभी भी युद्ध खत्म करने के लिए समझौता चाहता है. लेकिन ईरान अब तक अमेरिका की मांगें मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप को उम्मीद है कि ईरान नया प्रस्ताव देगा और वह पहले के प्रस्ताव से बेहतर होगा.

रविवार को ट्रंप ने इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर भी बात की. ऐसी खबरें आ रही हैं कि ईरान के साथ इस सप्ताह फिर से लड़ाई शुरू हो सकती है. यह बातचीत आधे घंटे से अधिक चली और इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट की बैठक शुरू होने से कुछ ही समय पहले समाप्त हुई.

ट्रंप ने साफ कहा कि अगर ईरान ने जल्दी फैसला नहीं लिया तो उसके पास कुछ नहीं बचेगा. हालांकि उन्होंने बातचीत के लिए कोई तय समय सीमा नहीं बताई. दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.

इस बीच पाकिस्तान और कतर दोनों देश अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्री ने तेहरान जाकर ईरानी नेताओं से बातचीत की. वहीं कतर के प्रधानमंत्री ने भी पाकिस्तान और ईरान के नेताओं से फोन पर बात की.

फॉक्स न्यूज ने रविवार को बताया कि ईरान की रणनीति से ट्रंप की निराशा और तेहरान द्वारा परमाणु हथियार बनाने की महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने की उनकी मांग का पालन करने से इनकार करने के कारण ईरान के साथ लड़ाई फिर से शुरू हो सकती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m