अमेरिका के इडाहो में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ के दो अमेरिकी लड़ाकू विमान एक दूसरे से टकराकर क्रैश हो गए। टक्कर के बाद दोनों विमानों में भीषण आग लग गई और वह मले में तब्दील हो गए, लेकिन समय रहते दोनों विमानों के चालक दल के सभी चार सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर (इजेक्ट) निकलने में कामयाब रहे।
गनफाइटर स्काईज एयर शो एक सार्वजनिक विमानन कार्यक्रम है जो बोइस के साउथ ईस्ट में स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस में आयोजित किया जाता है.
अमेरिका के इडाहो के माउंटेन होम एयर फोर्स बेस में एक एयर शो के दौरान नेवी के दो फाइटर जेट हवा में टकरा गए. यह घटना गनफाइटर स्काईज एयर शो के दौरान हुई, जिसमें नौसेना के बोइंग F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट और बोइंग EA-18G ग्रोवलर फाइटर जेट शामिल थे. हादसे के बाद माउंटेन होम एयर फ़ोर्स बेस को लॉकडाउन कर दिया गया. यह एयर शो का दूसरा दिन था.
माउंटेन होम पुलिस विभाग ने जनता को जानकारी दी कि कार्यक्रम को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है. अमेरिकी प्रशांत बेड़े की नौसेना वायु सेना की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमयम ने बताया कि यह टक्कर और उसके बाद हुई दुर्घटना में वाशिंगटन के व्हिडबे द्वीप में इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129 के दो अमेरिकी नौसेना के EA-18G ग्रोवलर विमान शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों विमानों के चारों चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और दुर्घटना की जांच चल रही है।
ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में फाइटर जेट्स हवा में टकराते हुए और फिर आग की लपटों में घिरकर टूटते हुए दिख रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने टक्कर के बाद चार पैराशूट नीचे उतरते हुए देखे, जिससे संकेत मिलता है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले चालक दल के सदस्य बाहर निकल गए थे.
विमानन सूत्रों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, दोनों फाइटर जेट के चालक दल टक्कर के बाद सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए. हताहतों या चोटों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फाइटर जेट्स हवा में करतब दिखा रहे थे, इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने या तालमेल में कमी के चलते दोनों विमान आपस में टकरा गए और देखते ही देखते आग का गोला बनकर जमीन पर गिर पड़े. इस खौफनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे के शिकार विमान अमेरिकी नौसेना के EA18-G ग्राउलर थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

