Ulhasnagar Woman Paraded Semi Nude Viral Video: महाराष्ट्र से इंसानियत और मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में महिलाएं ही महिलाएं की दुश्मन बन गई। महिलाओं ने अमानवीय घटना को अंजाम देते हुए दूसरी पक्ष की महिलाओं को अर्धनग्न कर चप्पलों की माला पहनाकर 2 किमी तक सड़क पर घुमाया। पूरा मामला हड़क माता मंदिर परिसर में घुसने को लेकर विवाद के बाद हुआ। महिलाओं के साथ बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। सेंट्रल पुलिस स्टेशन ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीनों महिलाएं हैं। अन्य की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।

यह विवाद एक परिवार के मंदिर में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ. स्थानीय पंचायत ने उस परिवार के मंदिर आने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन परिवार ने इस प्रतिबंध का विरोध किया और मंदिर जाने पर अड़ा रहा.

ठाणे पुलिस ने बताया कि महिला और आरोपी वाघरी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले गुब्बारे बेचने वाले हैं और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी, जो महिला के रिश्तेदार हैं, ने आरोप लगाया है कि महिला ने उनके देवी-देवताओं का अपमान किया, जिसके बाद उन्होंने उसे मंदिर में प्रवेश न करने का निर्देश दिया।

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मंदिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ महिलाओं के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़े गए, बाल काटे गए और उन्हें चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम और सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया था. इसी दौरान पीड़ित परिवार के एक युवक ने मंदिर में प्रवेश पर रोक का विरोध किया.

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम और सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया था. इसी दौरान पीड़ित परिवार के एक युवक ने मंदिर में प्रवेश पर रोक का विरोध किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक के मंदिर में जाने से वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए. आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. पहले परिवार के पुरुषों के साथ मारपीट की गई और फिर महिलाओं को निशाना बनाया गया.

आरोप है कि महिलाओं को घर से घसीटकर सड़क पर लाया गया, उनके कपड़े फाड़े गए, उन्हें अर्धनग्न किया गया और कैंची से उनके बाल काट दिए गए. इतना ही नहीं, महिलाओं को चप्पलों की माला पहनाकर करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घुमाया गया.

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा. वीडियो में महिलाएं सड़क पर अपमानित होती नजर आ रही हैं जबकि आसपास लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं.

उल्हासनगर के एसीपी शैलेश काले ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर जांच में जुटी हुई है।

वहीं पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया. परिवार का कहना है कि घटना महिलाओं की गरिमा और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन थी, लेकिन पुलिस ने पहले मामूली धाराओं में केस दर्ज किया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m