पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को आत्‍मघाती बम हमले में उड़ाने की धमकी ने  बंगाल पुलिस की नींद उड़ा दी है. धमकी आतंकी संगठन अल-कायदा के नाम पर दी गई है. वहीं, इस मामले में एक्‍शन में आई पुलिस ने एक युवक को अरेस्‍ट किया है. फिलहाल, इस धमकी के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है. यह धमकी 14 मई को भवानीपुर थाने को ईमेल के जरिए मिली थी.

यह पहली बार नहीं है जब इस युवक ने राजनीतिक हस्तियों को धमकी भरे ईमेल भेजे हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी उन लोगों के नामों का इस्तेमाल करके ईमेल भेजता था, जिनसे वह नाराज रहता है.

भवानीपुर पुलिस स्टेशन को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमले की धमकी दी गई थी. अल-कायदा के नाम से ईमेल भेजने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, 14 मई को सुबह लगभग 10:15 बजे भवानीपुर पुलिस स्टेशन में एक ईमेल प्राप्त हुआ था. यह ईमेल मूल रूप से भवानीपुर पुलिस स्टेशन के कार्यवाहक की ईमेल आईडी पर आया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में हसनन इकबाल नाम के 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि युवक ने एक महिला को फंसाने की साजिश के तहत यह कृत्य किया है. गिरफ्तार युवक ने उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर ली है. वह एक दुकान में काम करता है. हालांकि, उसे सूचना प्रौद्योगिकी का अनुभव है. यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी इस युवक ने चुनाव आयोग के विभिन्न राजनीतिक हस्तियों को धमकी भरे ईमेल भेजे हैं. पुलिस के मुताबिक, उस मामले में भी आरोपी उन लोगों के नाम का इस्तेमाल करके ईमेल भेजता था, जिनसे वह नाराज होता था.

हसनन ने आबिदा अली नाम की एक महिला के बारे में लिखा था, जो अल-कायदा की सदस्य है. वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर बम हमला करवा सकती है. उस ईमेल के बाद ही जांच शुरू हुई. तभी असली जानकारी सामने आई.

कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्‍नर ऑफ पुलिस सोलोमन नेसाकुमार ने बताया कि ईमेल एक महिला के नाम से भेजा गया था, ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके. हालांकि साइबर टीम ने तकनीकी जांच के जरिए ईमेल भेजने वाले तक पहुंच गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह ईमेल गार्डन रीच के गुलाम अब्बास लेन में रहने वाले हसनैन इकबाल ने भेजा था. इसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने ईमेल भेजने की बात स्वीकार कर ली है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m