झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस छात्र का शव फांसी के फंदे में लटका मिला। रिम्स के हॉस्टल नंबर 8 में घटना हुई। मरने वाले छात्र की पहचान एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर के रूप में की गई है। मृतक के दोस्तों का कहना है कि संभवतः अक्षित कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह दुखद घटना छात्रों और RIMS प्रबंधन के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ाती है, क्योंकि पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं.

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रांची के बरियातू स्थित रिम्स हॉस्पिटल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब, एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. मेडिकल छात्र का शव रिम्स अस्पताल के हॉस्टल नंबर 8 के कमरे से बरामद किया गया. मृतक एमबीबीएस छात्र अक्षित कुजूर ,मूल रूप से झारखंड के सिमडेगा जिले के रहने वाला था. हालांकि, वर्तमान में उनका परिवार पंजाब में रह रहा था. परिजनों को अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय बरियातू थाना की पुलिस के द्वारा सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मृतक छात्र अक्षित के शव को रिम्स अस्पताल के मॉर्चरी में ही रखा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को खाना खाने के बाद अक्षित अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। शनिवार की सुबह जब उसके कुछ दोस्त उसके पास पहुंचे तो देखा कि अक्षित मृत पड़ा हुआ है। आनन-फानन में अक्षित को उसके दोस्त इलाज के लिए रिम्स के ही ट्रामा सेंटर ले गए, काफी देर तक डॉक्टरों ने प्रयास भी किया, लेकिन अक्षित की मौत हो गई।

रिम्स अस्पताल के एमबीबीएस स्टूडेंट के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद रिम्स प्रबंधन के साथ-साथ स्थानीय बरियातू थाना पुलिस भी आत्महत्या के कारणों को लेकर अनुसंधान में जुट गई है. वहीं रिम्स अस्पताल में निदेशक डॉ. राजकुमार ने बताया कि दुखद घटना है. 2024 बैच के छात्र अक्षित कुजूर की डेथ हो गई है. उसके दोस्तों से बात करने पर पता चला कि वह थोड़ा डिस्टर्ब था, पर ऐसा कुछ कदम उठाएगा, ऐसा उसके दोस्तों ने भी नहीं सोचा था.

इससे पहले वर्ष 2024 के अक्टूबर महीने में भी रिम्स अस्पताल के हॉस्टल नंबर चार की तीसरी मंजिल से पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र डॉक्टर आकाश भेंगरा ने अपनी प्रेमिका के साथ छलांग लगा दी थी.

एमबीबीएस के होनहार स्टूडेंट अक्षित ने सुसाइड क्यों किया यह बड़ा सवाल है। अक्षित के कमरे की तलाशी के दौरान अगर कोई सुसाइड नोट मिलता है तब वजहों का खुलासा हो सकता है। वहीं, रिम्स निदेशक ने कहा कि बहुत हैरानी की बात है कि हॉस्टल में रूम शेयरिंग में रहने के बावजूद उसके मित्र नहीं समझ पाए कि अक्षित इस तरह से डिप्रेस्ड था कि आत्महत्या कर लेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m