कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रक्षा संस्थान के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक खुद को पाकिस्तान के रावलपिंडी का निवासी बता रहा है। पूछताछ के दौरान वह लगातार बयान बदल रहा है। इतना ही नहीं मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधियां और नारेबाजी करने का आरोप भी है। फिलहाल पुलिस युवक की मानसिक स्थिति की जांच करा रही है।

जबलपुर के रक्षा संस्थान के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। जो खुद को पाकिस्तान के रावलपिंडी का निवासी बता रहा है। कभी खुद को शिवा तो कभी रावलपिंडी (पाकिस्तान) का हामिद अंसारी बता रहा है। पूछताछ के दौरान लगातार बयान बदल रहा है। युवक पर मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधियां और नारेबाजी करने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें: इंदौर से चलता था साइबर ठगों का ‘APK कारखाना’! 2900 से ज्यादा फर्जी ऐप बनाकर देशभर में भेजे, स्थानीय पुलिस के हाथ नहीं आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा

रांझी पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। मानसिक स्थिति की जांच के लिए मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। युवक कौन है, कहां का रहने वाला है, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। इस मामले में अभी तक किसी अधिकारी का बयान भी सामने नहीं आया है। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है। मेडिकल टेस्ट और पूछताछ के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m