इंदर कुमार, जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र में कार के नीचे स्ट्रीट डॉग के आ जाने के बाद गुस्साई भीड़ का रौद्र रूप देखने को मिला। करीब 30 से 50 लोगों की भीड़ ने घर में घुसकर सोनी परिवार पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बड़ी संख्या में लोग एक साथ घर पर हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP Board Exam: 10वीं-12वीं के पेपर में बड़ा बदलाव, 2 अंकों के सवालों में अब नहीं मिलेगा विकल्प

सिर में आए 8 टांके, स्कल भी क्रैक

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित भरत सोनी के बेटे की कार के नीचे एक स्ट्रीट डॉग आ गया था। इसी मामूली सी बात को लेकर उपजे विवाद ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें पीड़ित भरत सोनी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनके सिर पर 8 टांके आए हैं और सीटी स्कैन में स्कल में क्रैक होने की बात भी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: मेले में रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसाः झूला का गेट खुलने से नीचे गिरे दो बच्चे, बच्ची गंभीर रूप से घायल

परिवार ने जताई षडयंत्र की आशंका

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि FIR वापस न लेने पर दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने इस बात की भी आशंका जताई है कि यह सिर्फ कुत्ते का मामला नहीं था, बल्कि किसी गहरी साजिश या षडयंत्र के तहत उनके परिवार को निशाना बनाया गया है। फिलहाल विजयनगर थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m