इंदर कुमार, जबलपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा की मांग को लेकर जबलपुर में इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ यह पैदल मार्च टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मालवीय चौक पहुंचा, जहां एक जनसभा के साथ इसका समापन हुआ। इस पैदल मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, समानता दल, राष्ट्रीय जनता दल और संयुक्त संघर्ष समिति जबलपुर सहित कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: MP में पटवारियों की सेवा समाप्ति और निलंबन के विरोध में भड़का आक्रोश: 7 अक्टूबर से काम बंद का ऐलान, जिलों में उग्र प्रदर्शन

पूर्व मंत्रियों की मौजूदगी में CEC के इस्तीफे और बैलट पेपर से चुनाव की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री तरुण भनोत और लखन घनघोरिया के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि लोकतंत्र में जनता को मिले वोट देने के संवैधानिक अधिकार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: बोर्ड ऑफिस चौराहे पर किया चक्काजाम, थालियां बजाकर मांगी नियुक्ति

दिल्ली आंदोलन के समर्थन में जबलपुर में भी प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि जबलपुर में यह प्रदर्शन दिल्ली में चल रहे विपक्षी दलों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में किया गया। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जंतर-मंतर के पास सुरक्षा बलों द्वारा रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर बैठ गईं। इससे एक दिन पहले भी इंडिया ब्लॉक के सांसदों के मार्च और धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई थी, जिसके समर्थन में जबलपुर में भी विपक्षी दलों ने अपनी आवाज बुलंद की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m