कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक बार एवं रेस्टोरेंट में हुई युवती की हत्या का मामला सामने आने के बाद अब सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। गोहलपुर क्षेत्र स्थित महफिल बार एवं रेस्टोरेंट में 14 अगस्त को 21 वर्षीय मुस्कान चौधरी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, घटना महफिल बार में हुई।

READ MORE: ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी और कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव की मौत: परिजनों ने सूदखोरी का लगाया आरोप, सुसाइड नोट में इन्हें ठहराया जिम्मेदार   

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को युवती पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। हमले के बाद युवती मौके पर गिर गईं। वहां मौजूद अन्य कर्मचारी स्थिति को पूरी तरह समझ पाते, उससे पहले ही घटना घट चुकी थी। इसके बाद कर्मचारियों ने युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान मुस्कान चौधरी ने दम तोड़ दिया। 

READ MORE: ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI ने कोर्ट में पेश की 636 पन्नों की चार्जशीट, दहेज हत्या और प्रताड़ना का लगाया आरोप

गोहलपुर थाना पुलिस ने मामले में युवती के सहकर्मी पवन बर्मन को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद आरोपी सामान्य गतिविधियों में लगा रहा। मामले में बार संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

READ MORE: उज्जैन महाकाल मंदिर में बिगड़ी दर्शन व्यवस्था पर प्रबंध समिति ने दी सफाईः प्रशासक प्रथम कौशिक बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों में इस घटना को लेकर गहरा सदमा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच  शुरू कर दी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m