इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के अवैध गांजे की खेप पकड़ी है। तस्कर कंटेनर ट्रक के अंदर पेंट के डिब्बों में गांजा छिपाकर उसकी तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने गोसलपुर थाने के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा और लगभग 4 करोड़ 34 लाख रुपए मूल्य का 871 किलो गांजा बरामद किया है।

ये भी पढ़ें: बुढ़ार में खाकी पर गंभीर आरोप: अधिवक्ता को बेरहमी से पीटा, सिर फटा-कान जख्मी; बचाने आए साथियों से भी मारपीट

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश की नारकोटिक्स और जबलपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों विक्रम और धर्मवीर को गिरफ्तार किया है। जो पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इस अवैध गांजे को विशाखापत्तनम से जबलपुर लेकर आ रहे थे। फिलहाल, पुलिस इस तस्करी के मुख्य सरगना की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m