कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर की ऐतिहासिक टेलीग्राफ फैक्ट्री में आज एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। टेलीग्राफ फैक्ट्री में दीवार गिरने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा फैक्ट्री के गेट नंबर दो के पास हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे की आड़ में हत्या की साजिशः पुरानी रंजिश में 5 लाख में एक्सीडेंट का सौदा किया, 5 आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस बल और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कर्मचारियों के शवों को बाहर निकाला गया। आपको बता दे कि, यह टेलीग्राफ फैक्ट्री पिछले कई सालों से खंडहर हालत में खड़ी थी। यहां खंडहर हो चुकी इमारत को तोड़कर लोहा निकालने का काम किया जा रहा था, तभी यह जर्जर दीवार अचानक ढह गई और कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें: तंत्र के नाम पर भरोसा और ब्लैकमेलिंग का खेल? पंडित पर जजमान की पत्नी के शोषण का आरोप, कई रसूखदार परिवारों से संपर्क का दावा
हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे दबे दोनों कर्मचारियों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर यह काम कैसे कराया जा रहा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



