Jaish-e-Mohammed Terrorist Hamid Mondal Girlfriend Arrested: जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार हो गई है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार (Arpita Sarkar) को झारखंड (Jharkhand) के साहिबगंज से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि अर्पिता प्रभावशाली व्यक्तियों की गोपनीय जानकारी जुटाकर हमीम तक पहुंचाती थी। जांच एजेंसियों के अनुसार हमीम और अर्पिता के बीच व्हाट्सऐप पर बातचीत के सबूत मिले हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल एसटीएफ (West Bengal STF) ने 31 जुलाई को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमीम मंडल को पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर से गिरफ्तार किया था। वह दर्जी का काम करता था। आतंकी दर्जी सीएम शुभेंदु अधिकारी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की रेकी कर रहा था।
जांचकर्ताओं का दावा है कि पहले प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बनाया जाता था, फिर उनकी व्यक्तिगत जानकारी और दिनचर्या से संबंधित सूचनाएं एकत्र की जाती थीं। आशंका है कि ये जानकारियां हमीम तक पहुंचाई जाती थीं। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या इन सूचनाओं का इस्तेमाल किसी हमले की साजिश बनाने के लिए किया जाना था। जांच एजेंसियां उसके प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही हैं।
हमीम का पैतृक घर दीर्घनगर गांव में
हमीम का पैतृक घर पूर्व बर्दवान के मोंटेश्वर थाना क्षेत्र के दीर्घनगर गांव में है। जबकि उसका परिवार लंबे समय तक हावड़ा के पिलखाना इलाके में रहा है। हाल ही में परिवार ने बर्दवान के एक आवासीय परिसर में किराए पर फ्लैट लिया था, जो गिरफ्तारी के बाद बंद मिला। आवास के पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति आतंकी है।
आने वाले दिनों में कई अहम जानकारी आ सकती है सामने
पुलिस को शक है कि हमीम बंगाल के बड़े राजनीतिक नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के काम में भी शामिल हो सकता है। इसमें राज्य की मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


