जालंधर : जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है, इसके बाद से वहां माहौल खराब हो गया है। जानकारी के अनुसार जमशेर जंडियाला रोड पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग से संबंधित एक गुर्गे ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर के गुर्गे को गोली लगी है। इस भिड़ंत में लगातार गोलियों की आवाज आई है, जिसके बाद वहां के लोगों में दहशत आ गई है। जब मुठभेड़ शुरू हुई तब लगातार दोनों तरफ से फायरिंग हुई। भीषण गोलीबारी में करीब 15 राउंड गोलियां चलीं है।
बताया जा रहा है कि हथियार बरामदगी के किसी मामले में भगवानपुरिया के गुर्गे मंजीत को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने जमशेद जंडियाला रोड पर छीपाए होने की बात कबूल की। पुलिस हथियारों की बरामदगी के लिए उसे साथ लेकर गई तो गुर्गे ने छीपाए हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली गुर्गे के लगी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से पुलिस ने 6 हथियार और गोली सिक्का भी बरामद किया है। पता चला है कि उक्त आरोपी नारकोटिक्स, हथियार व्यापार और जबरन वसूली रैकेट से जुड़ा हुआ है इसमें और कई लोगों के जुड़े होने की खबर भी है। पूछताछ में बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हो सकता है।
- नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्तः NTA Office का दौरा करेंगे जज, परीक्षा सिस्टम से जुड़ी व्यवस्थाएं देखेंगे
- इंदौर में कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर बोले जीतू पटवारी और उमंग सिंघार-‘यातना सहेंगे, पर कार्यक्रम करेंगे’
- पहले फोन कर बुलाया, फिर युवराज की हत्या; अडानी रियलिटी मैनेजर केस में पूर्व सहकर्मी गिरफ्तार
- Bokaro Crime: बारिश के बीच घर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड DVC कर्मी और पत्नी की मौत, बेटा गंभीर
- खुलेगा जब्त मोबाइल का राज! रिजवान की लाहौर HC में याचिका खारिज, PCB क्रिकेटरों पर करेगा कार्रवाई…



