प्रदीप मालवीय, उज्जैन। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज तड़के उज्जैन पहुंचे। उन्होंने श्रावण मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

READ MORE: ‘बोल कांवड़िया, बोल बम…’ सीएम डॉ. मोहन ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बजाया डमरू

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपराज्यपाल का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया। मनोज सिन्हा ने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दिव्य दर्शन किए। दर्शन के उपरांत उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। 

READ MORE: महाकाल की भक्ति का अद्भुत उदाहरण: रोज 3 घंटे तक एक पैर पर तप, 6 साल पहले त्यागा घर-परिवार

इस दौरान उपराज्यपाल ने गर्भगृह में पूजन-अर्चन भी किया और देश तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के इस पवित्र दिन महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का यह दौरा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बना। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m