प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री महाकाल महालोक में इन दिनों खंडवा के तपस्वी राहुल अपनी अनोखी साधना से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वे पिछले छह वर्षों से हर श्रावण में प्रतिदिन तीन घंटे तक एक पैर पर खड़े होकर ॐ नमः शिवाय का जाप करते हैं। उनका कहना है कि यह तप विश्व शांति और जनकल्याण के लिए समर्पित है।
READ MORE: सावन का दूसरा सोमवार आज: महाकाल मंदिर, ओंकारेश्वर और पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, आगर मालवा में निकलेगी ऐतिहासिक कलश यात्रा
यूँ धर्मधानी उज्जैन में कई साधु-संत और महात्मा देखने को मिलते है। लेकिन इस पावन नगरी में ध्यान, तप और जप का अलग ही महत्व शास्त्रों में बताया गया है। उज्जैन के श्री महाकाल महालोक में इन दिनों एक शिवभक्त अपनी अनोखी तपस्या से हर किसी का ध्यान खींच रहा है। खंडवा निवासी तपस्वी राहुल पिछले छह वर्षों से हर श्रावण मास में रोजाना तीन घंटे तक पेड़ पर एक पैर के सहारे खड़े होकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का अखंड जाप करते हैं।
READ MORE: राजधानी के सभी स्कूलों में छुट्टी: बीते 24 घंटे से हो रही बारिश, नगर निगम के दावों की खुली पोल
राहुल बताते हैं कि उन्हें सपने में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, शिव और माता पार्वती के दर्शन हुए, जिसके बाद उन्होंने यह कठिन साधना शुरू की । उनका कहना है कि यह तप किसी निजी इच्छा की पूर्ति के लिए नहीं, बल्कि विश्व शांति, जन कल्याण और मानवता की सुख-समृद्धि की कामना के लिए है ।
उनकी यह अनोखी साधना अब महाकाल लोक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। राहुल बताते हैं कि छह वर्ष पहले उनके जीवन ने नया मोड़ लिया। उनका दावा है कि एक रात सपने में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, शिव और माता पार्वती ने दर्शन देकर उन्हें जगकल्याण के लिए तपस्या करने की प्रेरणा दी.उसी क्षण से उन्होंने स्वयं को तपस्वी
राहुल नाम दिया। परिवार होने के बावजूद वे हर साल श्रावण में घर छोड़कर शिव साधना के लिए निकल पड़ते हैं और इसी मार्ग को अपना जीवन मानते है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


