कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर होने वाले चुनावों को लेकर प्रदेश का सियासी पारा हाई है। इस बीच जनसुराज ने आज गुरुवार (24 सितंबर) को अपने तीन उम्मीदवारों का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है। जन सुराज ने पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से डॉ विमोहन और तिरहुत शिक्षक से डॉ भूषण झा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
20 सितंबर को घोषित किए थे 5 उम्मीदवार
आपको बता दें कि पटना स्थानक से जन सुराज ने जिस डा. अनुज सिंह को टिकट दिया है, उनका समर्थन जदयू से मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह भी कर रह हैं। बता दें कि इससे पहले जन सुराज ने 20 सितंबर को 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इसी के साथ जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है।
जन सुराज ने दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक सीट से रवींद्र यादव और सारण शिक्षक सीट से अफाक अहमद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पटना शिक्षक सीट से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया था।

राजद ने 6 सीटों पर उतारें हैं उम्मीदवार
बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव के लिए राजद ने अपने 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। राजद की ओर से पटना शिक्षक क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोशी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है।
जदयू ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
वहीं, जदयू ने कल बुधवार को एमएलसी चुनाव के लिए चार महत्वपूर्ण सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। जदयू की ओर से जारी इस सूची में पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों पर भी भरोसा जताया है। जदयू ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को टिकट दिया है।
ये भी पढ़ें- जमुई और समस्तीपुर में बेटियों के साथ जो हुआ, उसका सबसे बड़ा अपराधी ज्ञानेश कुमार- पप्पू यादव


