Janhvi Kapoor Relationship: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन अपने रिश्ते पर जान्हवी ने खुलकर बात नहीं की थी। अब ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 में एक्ट्रेस ने शिखर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया है।
शिखर पहाड़िया को डेट करने पर जान्हवी ने लगाई मुहर
‘कॉफी विद करण’ के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर ने जान्हवी कपूर से सीधे पूछा कि क्या वह आधिकारिक तौर पर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। इस पर जान्हवी ने ‘हां’ कहकर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी। अब तक दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन इस बातचीत के बाद जान्हवी ने स्थिति साफ कर दी।
निजी जिंदगी को हर वक्त छिपाना पसंद नहीं
शिखर के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनके रिश्ते को किसी की नजर लगे। वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में जरूरत से ज्यादा बात करना भी पसंद नहीं करतीं। हालांकि, उनका मानना है कि हर बात को छिपाकर रखना और रिश्ते के बारे में हमेशा संभलकर बोलना भी ठीक नहीं है। जान्हवी के मुताबिक, हर समय यह कहना कि किसी को कुछ पता नहीं चलना चाहिए, जरूरत से ज्यादा हो जाता है। उनके लिए यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं है कि इसे लेकर हमेशा चुप रहा जाए।
वरुण धवन ने भी सुनाया फ्लाइट का किस्सा
इस बातचीत के दौरान एक्टर वरुण धवन ने भी शिखर के लिए जान्हवी की पसंद का जिक्र किया। उन्होंने एक फ्लाइट से जुड़ा किस्सा सुनाया, जब सफर के दौरान हालात थोड़े मुश्किल हो गए थे। वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस समय वह दोनों को संभाल रहे थे। शो में इस बातचीत ने जान्हवी और शिखर के रिश्ते को लेकर एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा।
अगले दो-तीन साल तक शादी का इरादा नहीं
जान्हवी कपूर से जब करण जौहर ने शादी की योजना के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अगले दो-तीन साल तक तो बिल्कुल नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वह और शिखर अपने रिश्ते में अच्छी जगह पर हैं। आसपास कई लोगों के रिश्ते टूटने के बावजूद दोनों के बीच सब ठीक है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

