जांजगीर-चांपा। दीपावली के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बिर्रा थाना पुलिस ने ग्राम बिर्रा में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा और अवैध रूप से पटाखे रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बिर्रा पुलिस ने ग्राम बिर्रा निवासी रुपेश अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान एक मकान में भारी मात्रा छिपाकर रखा गया अवैध पटाखा बरामद किया गया है, जिसकी किमत 75 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में थाना बिर्रा में अपराध दर्ज कर विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(ख) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम का रहा योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, एएसआई तीजराम जांगड़े, आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, दीपक तिवारी और रामसाय साहू के साथ साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, साइबर टीम तथा थाना बिर्रा के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दीपावली के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H