मिथलेश गुप्ता, जशपुर। जिले के सन्ना तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच डूमरकोना से हर्राडीपा जाने वाली सड़क बह गई है। जोकारी नाला के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बहने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस घटना से कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत पिछले वर्ष ही बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण नजदीक बने डैम का पानी सड़क पर आ गया, जिसके तेज बहाव में सड़क पूरी तरह बह गई।

सड़क के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों के लोगों का सन्ना तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल ही उन्होंने प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, जिसकी वजह से आज इस समस्या का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कर आवागमन बहाल करने की मांग की है।

वहीं इस मामले में PMGSY के अधिकारी से हमारे संवाददाता ने फोन पर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक अधिकारी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


