कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसी. हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी दौरान चालक ने कार का नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए कार आगे बढ़ गई.
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद में जुट गए. सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायल अरविंद राजभर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : ये है UP की बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था! जिला अस्पताल की बदहाली देखिए, व्हीलचेयर न मिली तो बेटे ने पिता को पीठ पर लादा
घायलों में अरविंद राजभर (32) निवासी कोड़री, प्रमोद कुमार (32) निवासी गढ़ कोड़री, विशाल मिश्रा (26) निवासी बराई, आयुष सिंह (21) और अंजली पटेल (14) निवासी फूलपुर वाराणसी शामिल हैं. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. घटना के चलते कुछ समय तक मंदिर मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

