नगालैंड में आई भीषण बाढ़ के दौरान जलभराव में बह गई 53 साल की हथनी जायमोती को बचाए जाने के बाद अब बेहतर और उन्नत चिकित्सा देखभाल के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा (Vantara) लाया जा रहा है। बाढ़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई जायमोती की आँखों में इन्फेक्शन है, और उसके पिछले बाएं पैर में लंबे समय से गहरी चोट है, जिसके चलते उसे चलने-फिरने में काफी कठिनाई हो रही है।

स्थानीय एजेंसियों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किए जाने के बाद जायमोती को प्राथमिक उपचार, घाव की ड्रेसिंग, दर्द निवारक दवाएं और मल्टीविटामिन दिए गए। हालांकि, उसकी उम्र और बहुस्तरीय चोटों को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों ने उसे जामनगर के अत्याधुनिक वन्यजीव अस्पताल में एयरलिफ्ट करने का निर्णय लिया। विशेष देखभाल और उन्नत इलाज के लिए किसी हाथी को हवाई जहाज से ले जाने का यह भारत में पहला मामला है।

वंतारा पहुंचने पर विशेषज्ञों की टीम द्वारा उसकी व्यापक जांच की जाएगी और उसकी आंखों व पैरों की चोट का गहन इलाज शुरू किया जाएगा।

क्या है वंतारा?

वंतारा, जामनगर (गुजरात) में रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित एक विश्वस्तरीय वन्यजीव बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र है। लगभग 3,500 एकड़ में फैले इस केंद्र में संकटग्रस्त और घायल पशुओं को प्राकृतिक वातावरण, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा, वंतारा ने असम में हाथियों के लिए विशेष सेंटर सहित तीन वाइल्डलाइफ वेटेरिनरी केयर सेंटर स्थापित करने का भी प्रस्ताव दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें