JD Vance Warned Abdul El Sayed: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद पर आगबबूला हो गए हैं। जेडी वेंस ने अब्दुल अल-सईद को सख्त चेतावनी भी दी। वेंस ने चुनावी रैली में सीधे अब्दुल अल-सईद को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी गंदी जुबान से मेरी पत्नी उषा वेंस का नाम मत लो। साथ ही जेडी वेंस ने अब्दुल अल-सईद को दुष्ट तक कह डाला।
दरअसल यह पूरा विवाद मिशिगन राज्य की सीनेट सीट के चुनाव प्रचार के दौरान शुरू हुआ। सीनेट सीट के लिए चल रहे चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अल-सईद अपने विरोधी से 4 पॉइंट आगे चल रहे हैं।
विवाद की शुरुआत चुनाव प्रचार के दौरान जेडी वेंस के अपने दादाजी (जिन्हें वे ‘पापॉ’ कहते हैं) पर दिए गए एक बयान से हुई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने एक रैली में कहा कि अल-सईद जैसे नेता शरिया कानून का समर्थन करते हैं। वेंस ने कहा कि अगर वे समय में पीछे जा पाते, तो अपने दादाजी को बताते कि डेमोक्रेटिक पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। इस पर अल-सईद ने सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए लिखा कि “क्या जेडी वेंस समय में पीछे जाकर अपने दादाजी से अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा को मिलाएंगे या नहीं?” इस बात पर गुस्सा होकर वेंस ने कहा कि अल-सईद की दूसरों के परिवार पर बोलने की बुरी आदत है। उषा वेंस उनके मानकों से बहुत बेहतर इंसान हैं। वेंस ने अब्दुल अल-सईद को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबान पर लाने की हिम्मत मत करना। उन्होंने अपनी पत्नी उषा वेंस का जिक्र करने पर अल-सईद को बहुत दुष्ट इंसान बताया।

रैली में वेंस ने आरोप लगाया कि अल-सईद देश के सभी नागरिकों के बारे में सोचने के बजाय सिर्फ अपने धर्म और समुदाय के लोगों का पक्ष लेते हैं। उन्होंने कहा कि अल-सईद के मन में दूसरों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। इसके अलावा इस साल मार्च में एक यहूदी प्रार्थना स्थल (सिनगॉग) पर हमला हुआ था। इस पर अल-सईद ने बयान दिया था कि “हिंसा से हिंसा बढ़ती है,” जिसकी रिपब्लिकन नेताओं ने आलोचना की थी।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


