Rule Change 1st September: आज यानी 1 सितंबर से नया महीना सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है। सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई बडे बदलाव लागू हो गए हैं। पहली तारीख को महंगाई का चौतरफा अटैक देखने को मिला है। देश में आज से दूध, LPG सिलेंडर से लेकर कार तक महंगा हो गया है। 1 सितंबर 2026 से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतन 9.50 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है। खासतौर पर मुंबई में महंगाई का चौतरफा अटैक देखने को मिला है, जहां CNG-PNG के दाम तो बढ़े ही हैं, दूध भी महंगा हो गया है।

इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने LPG कनेक्शन की e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें सब्सिडी का फायदा लेने में परेशानी हो सकता है। e-KYC कराने की समयसीमा 31 अगस्त थी। आइए जानते हैं 1 सितंबर से लागू हुए पांच बड़े बदलावों (Rule Change From 1st September) के बारे में...

पहला बदलाव: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन ₹9.50 रुपए तक महंगा कर दिया है।इसके अलावा 5 किलो वाले LPG का दाम भी 2 रुपउ बढ़ गया है। अब इसे रिफिल कराने के लिए 764 रुपए देने होंगे। नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 2,747.50 रुपए होगी, जो पहले 2,738 रुपए थी। चेन्नई में कीमत 2,906 रुपए से बढ़कर 2,916.50 रुपए हो गई है। इस बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से रेस्तरां, होटल, ढाबे, मिठाई की दुकानों और अन्य ऐसे व्यवसायों पर पड़ेगा जो खाना पकाने और अन्य कामों के लिए कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।

दूसरा बदलाव: मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति लीटर महंगा

सितंबर महीने के पहले दिन रसोई के बजट पर भी महंगाई की मार पड़ी है। मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 1 सितंबर से थोक दूध की कीमतों में 9 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे थोक दर 93 रुपए से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। हालांकि, ये बढ़ोतरी पैकेट वाले दूध के दाम में नहीं, बल्कि तबेला वाले दूध की कीमतों में की गई है।

वहीं तमिलनाडु में भी दूध 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। एविंस दूध के खरीद मूल्य में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह दर 41 रुपए से बढ़कर 44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दो हफ्तों से भी कम समय में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे कुल मिलाकर खरीद मूल्य में 6 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

तीसरा बदलाव: मुंबई में PNG के दाम भी बढ़े

पहले दिन रसोई के बजट पर भी महंगाई की मार पड़ी है और पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG के दाम बढ़ाए गए हैं। हालांकि, ये प्राइस हाइक भी मुंबई में किया गया है, जहां PNG Price 1 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा है। 53 रुपये प्रति एससीएम की नई कीमत 1 सितंबर 2026 से लागू कर दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी गैस की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर उनकी लागत पर पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स की मानें, तो तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है।

चौथा बदलाव: कार खरीदना महंगा 
1 सितंबर की शुरुआत के साथ ही कार खरीदने का प्लान बना रहे लोंगो को झटका लगा है। पहली तारीख से टाटा और हुंडई की कारें महंगी (Car Price Hike From 1st September) हो रही हैं। इसका ऐलान कंपनियों द्वारा पहले ही कर दिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड महीने के पहले दिन से अपनी सभी वैरिएंट की कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी (Tata Car Price Hike) कर रही है। जबकि हुंडई मोटर इंडिया भी अपनी कारों के दाम में इस साल की तीसरी बढ़ोतरी (Hyundai Car Price Hike) कर रही है।

पांचवां बदलाव: e-KYC नहीं कराई, अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी

एलपीजी सब्सिडी का फायदा जारी रखने के लिए e-kyc कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। तेल कंपनियों ने सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों से इस काम को पूरा करने को कहा था। तारीख बीत जाने के बाद बायोमेट्रिक पहचान न कराने वाले ग्राहकों की सब्सिडी रुक सकती है। गैस मिलने में भी परेशानी आ सकती है। हालांकि, पहचान दर्ज न होने पर सिलेंडर की बुकिंग तुरंत बंद होगी या नहीं, यह कंपनी के नियमों पर निर्भर करेगा।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m