Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (31 अगस्त 2026) की खबरों में SCO समिट में पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की कार डिप्लोमेसी; लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहा; भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% रहा; सोना-चांदी सस्ता होगा; भारत के दुश्मन का पाकिस्तान में खात्मा प्रमुख रहा।

1.  SCO समिट में पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की कार डिप्लोमेसी

बिश्केक में आयोजित SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने एक बार फिर भारत-रूस की मजबूत दोस्ती को दुनिया के सामने रखा। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में वैश्विक हालात, युद्ध, शांति और द्विपक्षीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात में सबसे ज्यादा चर्चा मोदी-पुतिन की ‘कार डिप्लोमेसी’ की रही।

पढ़े पूरी खबर……..

2. लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहा

फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अर्जेंटीना की जर्सी में दो दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद मेसी अब राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 2026 में भी टीम उनकी कप्तानी में फाइनल तक पहुंची, लेकिन स्पेन से हारकर लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का मौका गंवा दिया।

पढ़े पूरी खबर……..

3. भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% रहा

भारत के विकास को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जीडीपी ग्रोथ में भारत का ‘भौकाल’ जारी है। पहली तिमाही में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% रही। ईरान युद्ध और ट्रंप की टैरिफ भी भारत की विकास की रफ्तार को नहीं रोक सके। तमाम ग्लोबल टेंशनों के बाद भी ये तेज रफ्तार से भाग रही है। खास बात ये है कि ये आंकड़े रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (7%) के अनुमानों से काफी बेहतर है। बैंकिंग/फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और अन्य बिजनेस सर्विसेज सेक्टर में 10% से ज्यादा की बढ़त रही। इससे महंगाई का असर GDP ग्रोथ पर नहीं पड़ा।

पढ़े पूरी खबर……..

4. सोना-चांदी सस्ता होगा

सोना-चांदी सस्ता हो सकता है। त्योहारी सीजन में मोदी सरकार सोना-चांदी पर से इंपोर्ट ड्यूटी यानी कस्टम ड्यूटी घटाने पर विचार कर रही है। जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल (Gems and Jewellery Council) ने इस अहम बदलाव की तरफ इशारा किया है। जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने ईटी ऑनलाइन को बताया कि ऊंचे टैक्स रेट अपने मकसद में नाकाम रहे हैं, जिसके बाद सरकार इस नीति पर पुनर्विचार कर रही है।

पढ़े पूरी खबर……..

5. भारत के दुश्मन का पाकिस्तान में खात्मा

पाकिस्तान में एक और कथित आतंकी के मारे जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के लिए कथित तौर पर भर्ती करने वाले और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी के रिश्तेदार हाफिज जुल्फिकार की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पढ़े पूरी खबर……..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी बोले- इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठः कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायारेड्डी ने इस्लाम को सभी धर्मों से श्रेष्ठ बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुस्लिम समुदाय (Muslim community) के लिए आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे बसवराज रायरेड्डी ने कहा कि इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ है। इस्लाम एक महान धर्म है जो मानवता की शिक्षा देता है। वहीं सबको मस्जिद जाना चाहिए। (पूरी खबर पढ़े)

अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ीः प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी नेता अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक प्रमुख अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर वायरल संक्रमण के साथ डिहाइड्रेशन की शिकायत है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़े)

चीन ने अपने सैन्य नियमों में किया बड़ा बदलावः चीन ने अपने सैनिकों की तैनाती को लेकर नए नियम जारी किए हैं. इसके तहत अब किसी भी देश पर जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को राष्ट्रपति की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी. सेना के अधिकारी अपने स्तर पर हमले का फैसला ले सकते हैं. ताइवान, जापान और फिलिपींस से युद्ध की आशंकाओं के बीच चीन ने यह बड़ा बदलाव किया है. चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक 1 अक्टूबर से नए कानून अमल में आ जाएंगे. (पूरी खबर पढ़े)

‘कॉकरोच’ का मार्च रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकारः कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) यानी सीजेपी (CJP) के 5 सितंबर को प्रस्तावित मार्च को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट सीजेपी के दिल्ली में मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा कि अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। (पूरी खबर पढे)

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m