कुंदन कुमार, पटना। ​बिहार की राजनीति में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर घमासान अब चरम पर पहुंच गया है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह और विधान पार्षद (MLC) नीरज कुमार के बीच का विवाद अब खुलकर सतह पर आ गया है। दोनों नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं, जिससे राज्य का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है।

​मानसिक रूप से डिस्टर्ब

​विवाद उस समय और गहरा गया जब दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की राजनीतिक पृष्ठभूमि और मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े किए। अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें राजनीति का फर्जी व्यक्ति करार दिया और यहां तक कह दिया कि वह मानसिक रूप से डिस्टर्ब हो गए हैं। अनंत सिंह ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि समता पार्टी के दिनों में नीरज कुमार का राजनीतिक वजूद ही क्या था और उन्हें राजनीति में आगे किसने बढ़ाया, यह जगजाहिर है।

​एके-47 मामले और नार्को टेस्ट की चुनौती

​अनंत सिंह ने पुराने मामलों का हवाला देते हुए नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत एके-47 मामले में फंसाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए नीरज कुमार को नार्को टेस्ट तक कराने की खुली चुनौती दे डाली, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

​गांवों में सभा और शक्ति प्रदर्शन

​तनातनी के बीच नीरज कुमार के बयानों और क्षेत्र में बैठकों का जिक्र करते हुए अनंत सिंह समर्थकों ने पलटवार किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि नीरज कुमार उनके क्षेत्र या गांवों में जाकर सभाएं कर सकते हैं, तो इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी उतनी ही आक्रामक अंदाज में दी जाएंगी। जेडीयू के इन दो दिग्गज नेताओं की आमने-सामने की यह जंग पार्टी के भीतर की अंदरूनी कलי को खुलकर सामने ले आई है।