कुंदन कुमार, पटना। पूर्व सांसद आनंद मोहन के जदूय को थैली पार्टी और नीतीश कुमार को जिंदा दफना देने वाले बयान पर जदयू विधान पार्षद संजय सिंह ने तगड़ा पलटवार किया है। संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, आनंद मोहन जदयू में नहीं…थैली वाले थैली की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार ने उनको (लवली आनंद, आनंद मोहन की पत्नी) को शिवहर से बीजेपी का टिकट काटकर चुनाव लड़ाया। उनके बेटे चेतन आनंद नवीनी नगर से चुनाव लड़े। वो बताए की क्या यह सब थैली लेकर हुआ था क्या?

‘पुत्र मोह में धृतराष्ट्र हो गए हैं आनंद मोहन’

संजय सिंह ने आगे कहा कि, आनंद मोहन पुत्र मोह में धृतराष्ट्र हो गए हैं। उन्हें नीतीश कुमार के स्वास्थ्य में नहीं बोलना चाहिए। सर्टिफिकेट लिए 1990 में जो विधावा हुईं। उनके पास गए राजद से लवली आनंद को 20,000 वोट मिला था। संजय सिंह ने कहा कि, महाराणा प्रताप की जयंती की वजह से वो जेल से बाहर आए। रमा देवी बीजेपी का टिकट काट कर इन्हें टिकट दिया गया है। वो दिन भूल गए आज नीतीश जी को लेकर कुछ भी बोल रहे हैं, उनको समझना चाहिए कि नीतीश जी ने उनके लिए क्या-क्या नहीं किया?फिर भी कुछ से कुछ बोलते हैं, जनता सब देख रही है।

आनंद मोहन के इस बयान पर मचा है हंगामा

दरअसल कल रविवार को सीतामढ़ी पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने भाजपा और जदयू को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि,  नीतीश कुमार ने जिस दौर से जदयू को बनाने से लेकर यहां लाने तक का काम किया है, आज जाकर देखिये जिंदा उनको दफन कर दिया गया। कहीं पर भी नीतीश कुमार का चेहरा नहीं दिख रहा है। मंच पर शपथ ग्रहण हो रहा था। नीतीश कुमार भी वहां मौजूद थे, 85 एमएलए के साथ व्यक्ति खड़ा था, लेकिन बैनर पोस्टर में उनकी तस्वीर तक नहीं थी।

पूरे एनडीए को डूबो दिया- आनंद मोहन

आनंद मोहन ने सवाल उठाते हुए कहा कि, आज बैनर पोस्टर में नीतीश कुमार का फोटो क्यों नहीं लग रहा है। यह बड़ा सवाल है? उनके सहयोगी क्या कर रहे हैं? वे आवाज क्यों नहीं उठाते हैं? नीतीश कुमार को बैनर पोस्टर से क्यों अलग कर दिया गया? नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया। किसने इस षड्यंत्र को अंजाम दे दिया? उन्होंने कहा कि, आनंद मोहन अंजाम की परवाह नहीं करता है, काम शेर करता है, अंजाम बुजदिल सोचता है। आज इन लोगों ने जेडीयू का बोरिया बिस्तर नहीं समेटा है, पूरे एनडीए को डूबा दिया है। उन्होंने कहा कि, टाईगर अभी जिंदा है सिंह इज किंग।

जदयू को बताया थैली पार्टी

वहीं, जदयू विधायक और उनके बेटे चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो आनंद मोहन ने कहा कि, जदयू अब थैली की पार्टी हो गई है। नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा उठाकर थैली की राजनीति धड़ल्ले से की जा रही है। पूर्व सांसद के इस बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज है। गौरतलब है कि जदयू से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद सांसद और उनके बेटे चेतन आनंद जदयू से विधायक हैं।

ये भी पढ़ें- मांझी की समधन और हम विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला, राजद कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप, FIR दर्ज