अमेरिका में रहने वाले यहूदी धर्मगुरू रब्बी योसी मिजराची ने भारतीयों को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिसके बाद से भारत और इजराइल समेत कई जगहों पर लोगों ने उनकी आलोचना की. इजरायली-अमेरिकी रब्बी योसी मिजराची का हिंदुओं की आस्था और गौ पूजा को लेकर विवादित वीडियो सामने आया है. मिजराही ने हिंदुओं के गाय की पूजा करने का मजाक उड़ाया है.

वीडियो में मिजराची हिंदू आस्था, गाय और भारतीय डॉक्टरों को लेकर आपत्तिजनक दावे और मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.  उन्होंने दावा किया कि भारतीय लोग गो मूत्र पीते हैं.

इजराइली-अमेरिकी रब्बी योसी मिजराची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने गोमूत्र और भारतीय डॉक्टरों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद भारत और इजराइल समेत कई जगहों पर लोगों ने उनकी आलोचना की.

अमेरिका में रहने वाले यहूदी धर्मगुरू मिजराही ने भारतीय डॉक्टरों को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की. मिजराही ने वीडियो में दावा किया कि भारत में लोग गाय का पेशाब पीते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ भारतीय डॉक्टर भी ऐसा करते हैं. उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर गायों के बैठने और उनकी वजह से ट्रैफिक रुकने का भी मजाक उड़ाया.

वीडियो में मिजराची ने भारत में रहने वाले एक व्यक्ति का जिक्र किया, जो कथित तौर पर उनके फेसबुक पेज के लिए काम करता था और यहूदी धर्म अपनाना चाहता था. उन्होंने दावा किया कि उस व्यक्ति के पिता और भाई गाय के सामने झुकते थे.

उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारत और इजराइल के लोगों ने उनकी आलोचना की कई लोगों ने उन्हें नस्लवादी बताया और कहा कि उन्होंने हिंदुओं की धार्मिक परंपराओं का अपमान किया है.

फिलिस्तीन के भारत में राजदूत अब्दुल्ला एम अबू शवेश ने भी बिना मिजराची का नाम लिए सोशल मीडिया पर लिखा कि नस्लवाद मानवता के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या विश्वास के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाना, अपमान करना मानवता की साझा नींव के लिए खतरा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m