अमेरिका में G-20 के बैठक में कुछ ऐसा हुआ कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को ग्रुप फोटो सेशन ही रद्द करना पड़ा. ऐसा तब हुआ जब कई यूरोपीय प्रतिनिधियों ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ तस्वीर खिंचवाने से इनकार करते हुए फोटो सत्र का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक मार्को रुबियो ने विवाद को बैठक के बाकी एजेंडे पर हावी होने से रोकने के लिए फोटो सेशन रद्द करने का फैसला किया.

G20 सम्मेलन के दौरान रूसी विदेश मंत्री लावरोव की मौजूदगी को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक गतिरोध सामने आया. यूरोपीय देशों ने लावरोव के साथ पारंपरिक ‘फैमिली फोटो’ खिंचवाने पर सख्त आपत्ति जताई.

G20 सम्मेलन कई यूरोपीय देशों के राजनयिकों ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोटो खिंचवाने पर एतराज जताया और ग्रुप फोटो सेशन से बाहर निकलने की धमकी दी. इसके चलते ग्रुप फोटो सेशन को रद कर दिया गया. सबसे बड़ी यह बात है कि इस तरह के राजनयिक आयोजनों में फोटो सेशन एक पारंपरिक शुरुआत होती है. इसे रद्द किए जाने से G20 के भीतर उन वैश्विक संकटों को लेकर गहरी दरारें सामने आ गई हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापार के लिए खतरा बने हुए हैं.

G20 दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है. इनमें रूस और चीन के राजनयिक भी शामिल हैं. इस समूह के देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व व्यापार को खतरा पैदा करने वाले कई युद्धों और अन्य वैश्विक संकट पर गहरे मतभेद नजर आ रहे हैं. G20 के सदस्य अमेरिका के अटलांटा में बैठक कर रहे हैं. अटलांटा में हो रही यह बैठक दिसंबर में होने वाले G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिहाज से अहम है.

यूक्रेन पर रूस के हमले और उसके बाद मॉस्को पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते सर्गेई लावरोव की NATO सदस्य देशों की यात्राएं बेहद सीमित रही हैं. ऐसे में G-20 की बैठक में उनकी मौजूदगी ने पश्चिमी देशों के बीच असहजता बढ़ा दी. कुछ देशों ने पहले ही रूस को बैठक में बुलाने के अमेरिकी फैसले पर सवाल उठाए थे.

फोटो को लेकर हुए विवाद से पहले ही, G20 के कुछ देशों ने इस बात पर चिंता जताई थी कि अमेरिका ने यूक्रेन पर रूस के भीषण हमलों के बीच उसे आमंत्रित किया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m