झाबुआ। पेटलावद की अटल बस्ती में शनिवार देर रात खूनी संघर्ष की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महिला से दूरी बनाने की बात पर भड़के आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे 55 वर्षीय हरिराम सर्वी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता देवा सिंगाड़ और उसके साथियों पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
14 साल से संपर्क में था आरोपी, दूरी बनाने पर दिया वारदात को अंजाम
घायल महिला भूली बाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मुख्य आरोपी देवा पिता थावरिया सिंगाड़ पिछले 14 वर्षों से उसके संपर्क में था। बीते एक साल से महिला उससे दूरी बना रही थी और इसमें मृतक हरिराम उसका साथ दे रहे थे। इसी बात से खुन्नस खाकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर धावा बोला और जानलेवा हमला कर दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ आरोपी ने अगली सुबह मृतक के परिजनों को भी जान से मारने की धमकियां दीं।
ये भी पढ़ें: TV के चैनल बदलते ही पत्नी हुई आग बबूला, पति पर हसिया से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा शख्स
BNS की धाराओं में केस दर्ज, तलाश जारी
महिला के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पेटलावद थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी देवा और उसके साथियों के खिलाफ BNS की धारा 103(1) हत्या, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


