संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पत्नी ने टीवी का चैनल बदलने जैसी मामूली बात पर पति की जान लेने की कोशिश की। पत्नी के हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: चलती बाइक पर ‘रोमांस’! गोद में लड़की को बिठाकर युवक ने दौड़ाई गाड़ी, बेशर्मी की हदें की पार, Video Viral

दरअसल, घायल राकेश अहिरवार (32) मूल रूप से विदिशा जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में भोपाल की नगर निगम कॉलोनी में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी राममनी अहिरवार आए दिन घरेलू बातों को लेकर विवाद करती है। बीते शुक्रवार को राकेश घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी टीवी देख रही थी। 

यह भी पढ़ें: शादी का दबाव बना रहा था शख्स, युवती ने दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, फिर कार में लाश रखकर…

उसने चैनल बदल दिया जिससे पत्नी का पारा हाई हो गया। उसने आव देखा न ताव, हसिया उठाकर पति पर हमला कर दिया। हमले में पति के सिर और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m