विक्की आर्य, शमशाबाद/ विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में कपल का चलती गाड़ी में रोमांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। युवक और युवती की अश्लीलता की चर्चा न सिर्फ शहर में बल्कि पूरे सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले युवक पर पुलिस ने कार्रवाई भी कर ली है। 

यह भी पढ़ें: राशन की गोदाम में बन रहे अफसर! सीलन के बीच गढ़ रहा ‘स्मार्ट फ्यूचर’, 10 साल में नहीं बना सके एक भी स्कूल

सांची रोड पर अश्लीलता

जांच में पता चला कि बाइक चालक करैया खेड़ा रोड निवासी निखिल अहिरवार है। वह सांची रोड पर बाइक चलाते समय अपने आगे गोद में एक युवती को बैठाकर फर्राटे भर रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने टीम गठित कर बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कराई।

यह भी पढ़ें: खटिया पर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ, आधा सिर खा गया, दर्दनाक मौत; बचाने गए बेटे पर भी हमले की कोशिश

रोमांस की वजह से दूसरी की जान खतरे में डाल रहा था कपल

वीडियो में वह युवती को गोद में बैठाकर बाइक चला रहा था, जिससे न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m