Jharkhand Bike Blast Case: झारखंड बाइक ब्लास्ट केस में नेशनल जांच एजेंसी यानी एनआईए (NIA) ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए ने झारखंड मोटरसाइकिल ब्लास्ट केस में कोडरमा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 1600 डेटोनेटर बरामद किए हैं।
एनआईए की दो टीमों द्वारा एक समय ही में अलग-अलग छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 1600 से ज्यादा डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद, अलग-अलग भूखंड के 22 दस्तावेज समेत कई महत्वपूर्ण कागजात भी जब्त किए हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विस्फोटकों की तस्करी मामले में कोडरमा में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। एनआईए की दो टीमों द्वारा एक समय ही में अलग-अलग छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए को जांच में पता चला कि कोडरमा के डोमचांच में विस्फोटकों का भंडारण कर उसकी तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर ही कोलकाता से एनआईए की 12 सदस्यीय टीम डोमचांच के नवलशाही पहुंची और तीन थानों की पुलिस के सहयोग से दो अलग-अलग जगह सुबह करीब पांच बजे एक साथ छापे मारे। पहली टीम ने नवादा स्थित मैगजीन हाउस से संचालक शंकर यादव और उसके पार्टनर महेश मेहता को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी टीम ने शंकर यादव के आवास से 16 लाख कैश और भूखंडों के दस्तावेज समेत कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए। इसके बाद शंकर और महेश को कोडरमा थाना लाकर शाम तक पूछताछ की।
2024 में दर्ज हुआ था केस
इस मामले में गिरफ्तार लोगों में डोमचांच के नवादा गांव स्थित मैगजीन हाउस का संचालक शंकर यादव और उसका पार्टनर नावाडीह गांव निवासी महेश मेहता हैं। दोनों से एनआईए टीम विस्फोटकों की आपूर्ति और तस्करी नेटवर्क पर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा थाने में आठ अक्तूबर, 2024 को विस्फोटकों का अवैध भंडारण का केस दर्ज कराया गया था।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


