Jharkhand Ration supply stalled in 6 district including Palamu: झारखंड के पलामू समेत 6 जिलों में राशन आपूर्ति ठप हो गया है। इससे त्योहारी सीजन में लोगों को खाना खाने की लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। दरअसल पलामू समेत झारखंड के 6 जिलों में अक्टूबर 2026 के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी में लापरवाही बरती गई है, जिससे पीडीएस दुकानदारों को अनाज नहीं मिल पाया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत माह अक्टूबर 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी में सरकार की सख्ती के बाद भी लापरवाही बरती गई है। सिर्फ पलामू जिले की बात की जाए तो 15 अक्टूबर के निर्धारित तिथि के तीन दिनों के अवधि विस्तार के बाद भी पीडीएस दुकानदारों तक अनाज की आपूर्ति नहीं हो सकी है।

विभाग के उप सचिव राम कृष्ण कुमार ने 15 अक्टूबर को जारी पत्र में पलामू सहित चतरा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा व पूर्वी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक को विशेष परिस्थिति में डोर स्टेप डिलीवरी की अवधि 18 अक्टूबर बढ़ाने का निर्देश दिया था। पत्र के अनुसार, विभाग ने पहले 30 सितंबर व 1 अक्टूबर के पत्र के माध्यम से डोर स्टेप डिलीवरी 15 अक्टूबर तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि यदि निर्धारित अवधि तक कार्य पूरा नहीं हो तो कारण सहित पत्र उपलब्ध कराया जाए। दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि गोदाम प्रबंधक व माफियाओं की मिलीभगत से हजारों क्विंटल खाद्यान्न गायब किया गया है, जिसका खामियाजा दुकानदार भुगत रहे हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र खाद्यान की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।
डीएसओ ने दिया कार्रवाई का भरोसा
जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों एक प्रतिनिधमंडल ने शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र देकर जल्द बैरिया गोदाम से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की। डीएसओ को सौपे पत्र में कहा गया है कि बैरिया गोदाम से मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सुआ, कौरिया, सरजा, पोलपोल, लहलहे व अन्य पंचायत के दुकानदारों को एनएफएसए का अनाज नहीं मिला है। गोदाम लगातार बंद बताया जा रहा है व प्रबंधक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही ग्रीन कार्ड योजना के तहत शहरी और प्रखंड क्षेत्र के दुकानदारों को भी अनाज नहीं मिला है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

