नवरात्र की शुरुआत के साथ ही गुजरात के राजकोट में गरबा आयोजनों को लेकर माहौल गरमा गया है। शहर में करीब 48 आधुनिक रास-गरबा आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इसी बीच कई पंडालों के बाहर ‘लव जिहाद से सावधान’ लिखे पोस्टर लगाए जाने से मामला चर्चा का विषय बन गया है। इन पोस्टरों पर हिंदू बेटियों को सतर्क रहने का संदेश दिया गया है।
बताया जा रहा है कि ये पोस्टर रात के समय लगाए गए थे, जिन पर किसी भी संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं लिखा है। इस बीच, एक स्थानीय हिंदू संगठन के प्रतिनिधि का बयान सामने आया है, जिसके अनुसार यह कदम जन-जागृति और सनातन की रक्षा के लिए उठाया गया है। संगठन ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष मांग रखी थी कि गरबा पंडालों में प्रवेश देने से पहले पहचान पत्र की जांच की जाए।
कई आयोजकों ने इस मांग को सकारात्मक रूप से लिया है। कुछ स्थानों पर प्रवेश के समय माथे पर तिलक लगाने और युवकों के पहचान पत्र की जांच करने तथा पास पर उनका नाम दर्ज करने की बात कही गई है। हालांकि, पोस्टरों पर अभी तक किसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और आयोजकों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

