शिखिल ब्यौहार, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेता नितिन नबीन के संभावित इंदौर दौरे को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इंदौर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने के कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए पटवारी ने इसे ताली-थाली और नोटबंदी के दौर से जोड़ते हुए सरकार की 12 साल की गारंटियों पर हिसाब मांगा है।

ताली-थाली और नोटबंदी की याद

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा-पटवारी ने तंज कसा कि इंदौर में जलने वाला ‘आशीर्वाद का दीया’ कहीं कोरोना काल की ‘ताली-थाली’ या नोटबंदी के दौरान मां को कतार में खड़ा करने वाले दृश्यों की याद तो नहीं दिलाता। साथ ही ‘रोम जल रहा था, नीरो बांसुरी बजा रहा था’ वाली कहावत भी जोड़ी। नितिन नबीन को संबोधित करते हुए लिखा कि यदि इन 12 वर्षों में जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, युवाओं को रोजगार और किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि मिली हो, तब दीया जलाना सार्थक है।

PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP में एक महीने चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, BJP के

बताया सियासी नौटंकी

यदि आम आदमी आज भी महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से जूझ रहा है, तो यह विकास का दीया नहीं बल्कि जनता की तकलीफों पर रोशनी डालने वाली ‘सियासी नौटंकी’ है। अंत में लोकतंत्र की दुहाई देते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन साथ ही जोड़ा कि “दीया जलाने से पहले जनता के सवालों का अंधेरा दूर करना जरूरी है। पीसीसी चीफ के इस बयान के बाद एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं, कांग्रेस महंगाई और विकास के दावों को लेकर सरकार को घेर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m