चेतन योगी, देवास। एमपी के देवास-मक्सी मार्ग पर सिया ग्राम के समीप सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय युवक युवराज सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन युवराज का जन्मदिन भी था। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा गया।

काल बनी तेज रफ्तार कार

दरअसल मक्सी के पास ग्राम नांदला के रहने वाले युवराज सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। शाम करीब 7 बजे वे अपना काम खत्म करके ऑफिस से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिया ग्राम के पास एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने युवराज के ही मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी।

उफनते नाले को पार करते बाइक सवार 2 युवक बहेः रातभर सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद,

नवंबर में होनी थी शादी
युवराज अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिन पर माता-पिता और छोटे भाई की जिम्मेदारी थी। परिवार में जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली थीं; युवराज की सगाई हो चुकी थी और आगामी नवंबर महीने में उनकी शादी तय थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, जिस दिन घर में जन्मदिन की खुशियां और शादी की तैयारियां होनी थीं, उसी दिन इकलौते बेटे की मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।

करणी सेना में शोक की लहर

युवराज सिंह सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय थे। वे करणी सेना परिवार के मक्सी नगर अध्यक्ष थे। उनकी मौत की खबर से करणी सेना परिवार सहित स्थानीय युवाओं और समाजजनों में गहरा शोक है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

500 करोड़ की जमीन, पुलिस पर हमला और सबूत गायब: घटना से 1 दिन पहले ही थाने पर हुआ था 10 लाख

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m