सुमन चौहान, करनाल। जिले की मंडियों में धान की आवक जारी है। गत दिवस तक विभिन्न मंडियों में 69,633 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 4,899 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2,784 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 3,994 मीट्रिक टन धान खरीदा है। मंडियों से धान का उठान समय पर कराने के लिए सरकारी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं।

MSP पर खरीद के निर्देश

उपायुक्त के मुताबिक सरकारी खरीद एजेंसियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर फसलों की खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका भी ध्यान रखने को कहा गया है।

मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रखने और खरीदे गए धान का समय पर उठान कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडियों में सुविधाओं पर भी जोर

प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में स्वच्छ पेयजल और सुलभ शौचालय की व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। मंडियों में साफ-सफाई में भी किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m