झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या के बाद राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. छेड़खानी का विरोध करने पर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गई. बदमाशों ने पुलिस गाड़ी से खींचकर उन्हें चाकुओं से गोद डाला. हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार देर रात पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय व सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी को राज्य सरकार ने हटा दिया है.
CM-DGP ने हिमांशु के परिजनों से की बात, बिष्टुपुर थानेदार आलोक कुमार दुबे भी सस्पेंड, एडीजी-कमिश्नर आज से करेंगे कैंप.
‘डबल डाउन बार’ में छेड़खानी का विरोध करने पर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गई. अपराध रोकने में लापरवाही का हवाला देते हुए पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां के एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. DIG जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे.
CM ने X’ पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहें.
जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. भाजपा ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता पर सवाल उठाते हुए 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है.
शनिवार रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित ‘डबल डाउन बार’ में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं से कथित तौर पर छेड़खानी की जा रही थी. मौके पर मौजूद करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह और उनके एक साथी द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी बढ़ गया. वहीं डबल डाउन बार का लाइसेंस रद्द कर सील कर दिया गया.
एडीजी मनोज कौशिक, कमिश्नर रवि रंजन विक्रम और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा को शहर की विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बुधवार से तीनों अधिकारी शहर में कैंप करेंगे.
जानकारी के अनुसार नेता हिमांशु सिंह की चाकू मारकर हत्या कर देने के बाद से जमशेदपुर में भारी बवाल हुआ और पुलिस पर पथराव भी किया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

