झारखंड के रामगढ़ जिले की चुट्टूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर 10 से 12 वाहनों से टकरा गया. ट्रेलर करीब 2 किलोमीटर तक कहर बरपाता रहा. हादसे में करीब 25 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें 12 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया. राहत की बात है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

घाटी से नीचे उतर रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गया.

रांची–पटना एनएच-33 पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने छह कार, तीन मोटरसाइकिल, दो कंटेनर और एक बस समेत कुल 12 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई. हालांकि अब तक किसी के मौत की सूचना नहीं है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर घाटी से तेज गति से नीचे उतर रहा था. सामने वाहनों की लंबी कतार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते कई वाहन उसकी चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार ट्रेलर और कंटेनर के बीच बुरी तरह फंस गई.

सूचना मिलते ही रामगढ़ जिला पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया. स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा.

शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रेलर का ब्रेक फेल होना सामने आया है. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. जैसा कि पुलिस ने जानकारी दी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m